Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

भाजपा पार्षद तन्मय रावत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोतवाल से तीखी नोकझोंक

Breaking uttarakhand newsहल्द्वानी- बड़ी खबर हल्द्वानी से है। बता दें कि भाजपा पार्षद तन्मय रावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुलिस पर बदले की भावना से कार्यवाही करने का आरोप लगाया और कोतवाल से जमकर बहसबाजी की। पार्षद की गिरफ्तारी के बाद मेयर जोगेंद्र रौतेला और दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल भी कोतवाली पहुंचे। इसी के साथ गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के कई नेता और पार्षद कोतवाली पहुंचे। नेताओं और भाजपा पार्षदों समेत समर्थकों की कोतवाल से तीखी नोकझोंक हुई औऱ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षजों ने पुलिस पर बदले की भावना से कार्यवाही करने का आरोप लगाया।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते गुरुवार देर रात रोडवेज स्टेशन के पास दिल्ली दरबार नाम के होटल में पार्षद तन्मय रावत द्वारा तोड़फोड़ और होटल स्वामी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था और कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस ने 295a, 323, 504, 506 और धार्मिक उन्माद फैलाने पर 153 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जानकारी दी गई कि पूर्व में भी पार्षद द्वारा ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। रोडवेज स्टेशन के पास होटल में तोड़फोड़ और मारपीट की तहरीर मिलने के बाद सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे और आज भाजपा पार्षदको गिरफ्तार किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें