Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik ने जड़ा विशाल पांडे को जोरदार थप्पड़, कृतिका मलिक को लेकर कहा था ये

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में यूट्यूबर अरमान मलिक(Armaan Malik) और विशाल पांडे(Vishal Pandey) के बीच जबरदस्त घमासान छिड़ गई है। इस बार वीकेंड के वार एपिसोड में घर से बेघर हो चुकी अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक पहुंची। जिसमें उन्होंने विशाल को लेकर एक बेहद शॉकिंग खुलासा किया। जिसको सुनकर अरमान ने विशाल को थप्पड़(Armaan Malik Slapped Vishal Pandey) जड़ दिया।
पायल मलिक ने विशाल को लेकर किया खुलासा
दरअसल Bigg Boss OTT 3 के विकेंड का वार एपिसोड में पायल मलिक शो में आई। जहां पायल ने शो के होस्ट अनिल कपूर को बताया कि वो यहां बातने आई है कि बिग बॉस में क्या चल रहा है। उन्होंने विशाल पर इल्जाम लगाया कि वो कृतिका को बुरी नजर से देखता है। विशाल से बात करते हुए उन्होंने कहां कि कुछ बाते ऑन कैमरा बोली गई है जो उनके हिसाब से काफी गलत है। कृतिका के बारे में ये चीज एक्सेप्टेबल नहीं है। वो एक वाइफ और मां भी है। विशाल को उनकी इज्जत करनी चाहिए।
Armaan Malik ने जड़ा जोरदार थप्पड़
पायल के इस इल्जाम के बाद दोनों अरमान मलिक और विशाल पांडे आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बहस बाजी हुई। ऐसे में गुस्से में आकर अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों के बीच लड़ाई शुरु हो गई जिसके बाद घर के बाकी सदस्यों ने दोनों को रोका।
विशाल ने कृतिका पर किया ये कमेंट
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विशाल ने कृतिका को लेकर कमेंट किया था। वो पहले कृतिका से ये कह चुके है कि वो बिना मेकअप के ज्यादा अच्छी लगती है। हालांकि इसपर कृतिका ने कुछ रिएक्ट नहीं किया। जिसके बाद विशाल ने लवकेश कटारिया से बात करते हुए कहा कि भाभी सुंदर लगती है।
क्या घर से निकल जाएंगे Armaan Malik?
ऐसे में इसी मामले में अरमान ने गुस्से में आकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया। लेकिन बिग बॉस के घर में मारपीट अलाऊड नहीं है। जो कोई भी घर में हिंसा करता है उसे बिग बॉस घर से निकाल देते है। ऐसे में अब देखना ये है कि अरमान शो से बाहर जाते हैं या नहीं।