Entertainment

Bigg Boss OTT 3: पहली पत्नी पायल के बाहर होने पर ऐसा था अरमान मलिक का रिएक्शन, बोले – ‘खुश हूं की वो चली गई’

Bigg Boss OTT 3 सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार ये शो अनिल कपूर होस्ट कर रहे है। ऐसे में शो के पहले वीकेंड के वार में एक फेमस कटेंस्टेंट बाहर हो गई है। यूट्यूबर अरमान मलिक(Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल(Payal Malik) घर से बेघर हो गई है। शो की तिकड़ी टूट गई है। ऐसे में पत्नी पायल के जाने के बाद अरमान मलिक काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि वो खुश हो कि पायल चली गई।

Armaan Malik की पहली पत्नी Payal Malik एविक्ट

बिग बॉस ओटीटी 3 में दूसरा कटेंस्टेंट एलिमिनेट हो गया है। यूट्यूबर पायल मलिक शो से बाहर हो गई है। अपने एविक्शन से वो काफी मायूस नजर आईं। हालांकि पहली पत्नी पायल के घर से बेघर होने पर पति अरमान मलिक का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पायल के घर से निकलते ही अरमान ने खुश होते हुए कहा ठीक है। अरमान ने आगे कहा कि वो पायल के जाने से खुश है। वो चाहते थे कि पायल शो में लड़े लेकिन वो घर से बेघर हो गई है इससे भी वो खुश है।

https://twitter.com/BaroodReaction/status/1807465203442885011

पायल के एविक्शन से अरमान है खुश!

सोशल मीडिया पर पायल के एविक्शन की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें अरमान पायल को गले लगाकर गुड बॉय बोल रहे है। उन्होंने कहा “कोई बात नहीं ” इसके बाद वो कृतिका मलिक के भी गले लगती है। पायल के एविक्ट होने के बाद अनिल ने अरमान से पूछा कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है पायल के घर से बेघर होने के बाद। इसपर अरमान कहते है कि पायल का एविक्शन ठीक हो क्योंकि वो बच्चों की देखभाल कर लेगी। बता दें कि पायल और कृतिका के चार बच्चे है।पायल से पहले नीरज मिड-वीक में ही एविक्ट हो गए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें