Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

कोरोना से बड़ी राहत, आज आए केवल 8 मामले, इतने रह गए एक्टिव मरीज

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं, प्रदेश में आज 14 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 156 रह गई है। इस समय प्रदेश में एकमात्र चंपावत जिला है, जहां कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है। इससे पहले टिहरी और उत्तरकाशी जिला भी कोरोना मुक्त हुए थे, लेकिन इन जिलों में फिर से कोरोना के एक्टिव केस हैं।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 626 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 967 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,396 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 17 हजार 759 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज जिलेवार आंकड़े:

अल्मोड़ा 00
बागेश्वर 00
चमोली 01
चम्पावत 00
देहरादून 04
हरिद्वार 00
नैनीताल 00
पौड़ी 01
पिथौरागढ़ 00
रुद्रप्रयाग 00
टिहरी 00
उधमसिंह नगर 00
उत्तरकाशी 02

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 587 मामले सामने आ चुके हैं। 376 ठीक हो चुके हैं। जबकि 132 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें