AIIMS Rishikesh NewsBig NewsNainital News

उत्तराखंड : तीरथ सरकार की बड़ी तैयारी, पार्टी नेताओं को बांटे जा सकते हैं दायित्व!

Breaking uttarakhand news

देहरादून: भाजपा में असंतोष के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया। उन्होंने सीएम बनने के बाद पूर्व में दायित्वधारी बनाए गए नेताओं से जिम्मेदारी वापस ले ली। लेकिन, कहा जा रहा है कि अब फिर से पार्टी के सीनियर नेताओं को फिर से दायित्व सौंपे जा सकते हैं।

कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों को जल्द सरकार में दायित्वों से नवाजे जाने की तैयारी है। सीएम कार्यालय के स्तर से अप्रैल में हटाए गए दायित्वधारियों का ब्यौरा मांगा गया है। इससे कहा जा रहा है कि फिर से दायित्व सौंपे जा सकते हैं।

सचिव-सीएम शैलेश बगौली ने सभी विभागों से उनके अधीन कार्यरत आयोग, निगम, परिषद में दायित्व के पदों की रिपेार्ट मांगी है। अधिकारियों सारी जानकारियां 15 जून तक देनी होंगी। हाल ही में सीएम तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से लेकर पार्टी अध्यक्ष तक से चर्चा की थी। कहा जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में बैठक में भी दायित्वों के आवंटन पर चर्चा की गई।

बगौली ने सभी अधिकारियों से पूछा है कि दो अप्रैल के आदेश के अनुसार अब तक कितने दायित्व हट चुके हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार आगे निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री तीरथ रावत दायित्व वितरण पर अंतिम फैसले से पहले पार्टी हाईकमान से चर्चा करने दिल्ली भी जा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें