Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
बड़ी खबर: छात्र ने प्रधानाचार्य पर तानी पिस्टल, फिर धक्का देकर स्कूल से फरार


बिजनौर: नजीबाबाद में भागूवाला के जीआईसी इंटर कॉलेज में एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर पिस्टल तान दी। इसके बाद छात्र प्रधानाचार्य को धक्का देकर स्कूल से भाग गया। प्रधानाचार्य ने इस मामले में मंडावली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को देखकर अन्य छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई।
बताया गया कि प्रधानाचार्य ने ड्रेस और हेयर स्टाइल को लेकर छात्र को डांटा था। इसी बात को लेकर छात्र ने पहले प्रधानाचार्य पर पिस्टल तान दी और फिर धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस छत्र की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार छात्र को पहले भी सही ढंग से स्कूल में आने के लिए कहा गया था। लेकिन, उसने ना तो स्कूल टीचर की बात मानी और ना ही प्रधानाचार्य के निर्देर्शों का पालन किया। बल्कि उल्टा प्रधानाचार्य पर ही पिस्टल तान दी।