Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बड़ी खबर: भारतीयों को निकालने के लिए रूस ने 6 घंटे रोकी जंग!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रूस ने बीती रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने के लिए छह घंटे तक हमले रोक दिए। भारत की पहल पर रूस ने यह बड़ी मोहलत दी। इसे भारतीय कूटनीति व पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हालंकि, अब तक इस पर सरकार की और से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों की युद्धस्तर पर निकासी जारी है। इस बीच रूस ने खारकीव में यह राहत प्रदान की। बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मदद मांगी थी।

इसके बाद खारकीव में छह घंटे के लिए हमले रोक दिए गए। खबरों के मुताबिक ये हमले बुधवार रात 9.30 बजे से रोके गए थे। नितिन गोखले ने ट्वीट कर कहा कि खारकीव में चौतरफा हमले करने से पहले रूस ने बीती रात सभी भारतीयों को वहां से निकलने के लिए छह घंटे जंग रोक दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें