Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
बड़ी खबर: उग्रवादियों ने सात ट्रकों में लगा दी आग, जिंदा जले पांच लोग


असम: दीमा हसाओ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दिसमाओ गांव के पास उमरंगसो लंका रोड पर बीती रात कई ट्रकों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सात ट्रकों में आग लगाई गई थी।
आग लगाने से पहले बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को बरामद कर लिया है। घटना की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की मानें तो घटना के पीछे डीएनएलए उग्रवादी संगठन हो सकता है। जिले के एसपी ने बताया कि असम राइफल्स के साथ मिलकर इलाके की तलाशी ली जा रही है।