Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष और मुन्ना सिंह चौहान के बीच तीखी बहस

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड विधासनसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन विधानसभा में कांग्रेस सुबह से ही हमलावर नजर आई। पहले कांग्रेस के दो विधायक हरीश धामी और मनाज रावत धरने पर बैठ गए। सदन में कांग्रेस ने विभिन्न मसलों पर चर्चा की मांग की, जिस पर सदन में फिर हंगामे की स्थिति बन गई।

भोजन अवकाश के बाद सदन की कार्रवाई फिर शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बीच तीखी बहस हो गई। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कोरोना काल में किए गए कार्यों का ब्योरो दने की मांग की। जिस पर सरकार की ओर से मुन्ना सिंह चौहान जवाब देने के लिए खड़े हुए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई।

विधानसभा अध्यक्ष के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो पाया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। लोगों की मदद करने में सरकार नाकाम रही। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें