Highlight : उत्तराखंड से बड़ी खबर: 108 दरोगाओं का ट्रांसफर, पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: 108 दरोगाओं का ट्रांसफर, पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
108 sub inspector transfer

108 sub inspector transfer

देहरादून: पुलिस उपमहानिरीक्षक नीरु गर्ग ने अराजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानान्तरण नीति में निहित प्रावधानों के अधीन गढ़वाल रेंज के मैदानी और पर्वतीय जनपदों में समयावधि पूर्ण करने के साथ ही जनपदों में उपलब्धता का संतुलन बनाये रखते हुए परिक्षेत्र के जनपदों में 108 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानान्तरण किये गये हैं।

यहां देखें दरोगाओं के ट्रांसफर लिस्ट New doc 16 Apr 2021 14.05

पुलिस ने स्थानांतरण नीति तैयार की थी, जिसके तहत मैदानी क्षेत्रों में लंबे समय से डटे उप निरीक्षकों को पहाड़ी जिलों और पहाड़ी जिलों में तैनाती दे रहे सब इंस्पेक्टरों को मैदानी क्षेत्रों में ट्रांसफर किया गया है। इससे पहाड और मैदान के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही लंबे समय से पहाड़ी जिलों में सेवा दे रहे सब इंस्पेटक्रों को मैदानी जिलों में सेवा का मौका मिलेगा।

Share This Article