Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड से बड़ी खबर: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को भेजा अपना इस्तीफा!


उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भज दिया है। एबीपी न्यूज के अनुसार बेबी रानी मौर्य सक्रिय राजनिति में आना चाहती हैं। इसके चलते उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।
उत्तराखंड में उनके कार्यकाल को तीन साल पूरे हो चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी भी मीडिया को दी थी। तब से ही अटकलें लगाई जा रही थी। इस अवधि में वह राज्य में महिलाओं के हितों को लेकर खासी मुखर रही हैं।
महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उन्हें सस्ते ऋण दिलाने के लिए भी उन्होंने प्रयास किए। कोरोना संकट काल में राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन तक राहत सामग्री व आक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।