Big NewsTehri News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : PTC में हरिद्वार कुंभ से लौटे 12 सीओ कोरोना पॉजिटिव

corona cases in india

हरिद्वार कुंभ ड्यूटी से लौटे पीटीसी के 15 सीओ रैंक के ट्रेनी अफसर में से 12 कोरोना की चपेट में आ गए है। बता दें 12 अफसरों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पीटीसी को सील कर दिया गया है। वहीं 3 सीओ की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इस पर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र बडोला ने बताया कि पीटीसी में अंडर ट्रेनिंग सीओ रैंक के ये सभी 15 ट्रेनी अफसर हरिद्वार कुंभ से ड्यूटी कर लौटे हैं।

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र बडोला ने बताया कि 17 अप्रैल को सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन सिर दर्द और बुखार की शिकायत होने पर सभी का फिर से 20 अप्रैल को कोविड-सेंटर सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर में सैंपल जांच के लिए लिया गया जिसमे से 12 अफसरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि तीन की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।  सभी को पीटीसी स्पेशल बैरक में आइसोलेट किया गया है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें