Big NewsNainital News

नैनीताल से बड़ी खबर : SSP ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 3 को किया सस्पेंड

Big news from Nainital: SSP suspends 3 for negligence in duty

हल्द्वानी: एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी की बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 3 पुलिसकर्मिसों को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी आईजी के साथ शहर के राउंड पर निकली थी। एसएसपी का कुसुमखेड़ा बैरियर पर लापरवाही मिली। जब उनका काफिला वहां से गुजर रहा था। उस वक्त चैराहे पर कोई चेकिंग नहीं हो रही थी।

जबकि एसएसपी ने नियमित चेकिंग के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को लगातार इस बात के लिए आगाह किया जा रहा है कि वो अपनी ड्यूटी को गंभीरता से करें। लापरवाही किसी भी स्तर पर ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने काम को पूरी इमानदारी से करना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें