Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के 6 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज, आज 2 की मौत, देहरादून में सबसे ज्यादा केस

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में कोरोना का कहर कम हो गया है। अब आए दिन 100 से भी कम मामले या यूं कहें कि अब प्रदेश में 50 से भी कम मामले सामने आ रहे हैं क्योंकि कई दिनों तक 50 से कम मामले भी प्रदेश में आए हैं। बीते दिन 47 मामले आए तो आज कोरोना के मामले 53 पर सिमट कर रह गई है। वहीं अब प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 96920 तक पहुंच गया है। वहीं आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 1682 तक पहुंच गया है। वहीं बता दें कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 96.22 प्रतिशत पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन सोमवार को 47 मामले सामने आए थे।

बता दें कि प्रदेश में अब तकक 1682 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी। वहीं आज 53 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 564 केस एक्टिव हैं। आज 96 लोग रिकवर होकर घर गए। बता दें कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल में एक भी कोरोना मरीज सामने नहीं आए। जबकि पौड़ी गढ़वाल 2, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 1, देहरादून में 21, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 11 और उधमसिंह नगर में 7 मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 96920 तक पहुंच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें