HighlightUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand Weather News

कर्णप्रयाग बिग ब्रेकिंग : पुल से महिला ने लगाई उफनती नदी में छलांग

Breaking uttarakhand news

चमोली : बड़ी खबर चमोली के कर्णप्रयाग, पोखरी पुल से है जहां एक अज्ञात महिला ने पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छ्लांग लगा दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस  को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं लग पाया है।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने मीडिया और पुलिस कि बताया कि महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। अचानक से महिला पुल के किनारे बने गाडर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही महिला को गार्डर पर चढ़ने की हरकत देखी तो वे दौड़ कर महिला को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन महिला ने तब तक नदी में छलांग लगा दी। बारिश के कारण नदी में पानी उफान पर है जिससे महिला कुछ ही सेकेंड में ओझल हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है ना ही कुछ जानकारी महिला के बारे में मिली है कि महिला कहां से आई थी और कहां की रहने वाली है।  पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची औऱ महिला की खोजबीन जारी है लेकिन पानी उफान पर होने के कारण महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है खबर लिखे जाने तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें