Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : BJP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल

corona virus patients in uttarakhand
देहरादून : दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पुरोला से भाजपा के पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से चुनाव जीतकर आए राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद मालचंद भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे। 2022 से पहले मालचंद ने बड़ा कदम उठाया है। मालचंद लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। विधायक भी रह चुके हैं।

मालचंद ऐसा चेहरा हैं, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में अपनी मजबूत पैठ रखते हैं। दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। भाजपा को पुरोला में यह बड़ा झटका है। उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तरकाशी की यमुनोत्री सीट पर दावेदारी पेश कर रहे हैं। उत्तरकाशी में जीत के समीकरण को देखते हुए कांग्रेस ने दो बड़े चेहरों को पार्टी में शामिल किया है।

दीपक बिजल्वाण युवा चेहरा हैं और काफी चर्चाओं में रहते हैं। लगातार क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हालांकि, उन पर विरोधियों ने कुछ आरोप भी लगाए थे, लेकिन सरकार की जांच में ही उनको क्लीन चिट मिल गई थी। उसके अलावा एक दूसरी जनहित याचिका में भी सरकार अपने शपथ पत्र में उनको बेदाग मान चुकी है। इसकी सरकार ने बाकायदा कोर्ट को जानकारी भी दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें