Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : AAP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, पूर्व IPS कांग्रेस में शामिल


देहरादून : चुनाव से पहले दलबदल का खेल फिर शुरू हो गया है। राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप को पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंतराम चौहान से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन चुनाव से पहले उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चौहान ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उन्होंने प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
आईपीएस रहे अनंतराम चौहान ने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया है। चौहान ने कांग्रेस का दामान थामा है। अनंतराम चौहान डीआईजी पद से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। बताया जा रहा है कि आप में उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी, जिससे वो खासे नाराजा थे।