Highlight

देहरादून में CBI की बड़ी कार्रवाई, CPWD के सहायक अभियंता को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरदून में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने मंगलवार को केन्द्रीय लोक-निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को एक लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

CPWD के सहायक अभियंता को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक शिकायत के आधार पर सीपीडब्ल्यूडीबी के सहायक अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित पर पीड़ित से रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित सीमाद्वार देहरादून में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य की एनओसी के नाम पर सहायक अभियंता ने ठेकेदार से पांच लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सीबीआई से की।

एक लाख की रिश्वत मांगते गिरफ्तार

सभी की टीम ने मौके पर पहुंचकर सहायक आरोपी अभियंता को भुगतान के रूप में पीड़ित से एक लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई मुख्यालय दिल्ली द्वारा प्रेस रिलीज के अनुसार सीबीआई ने आरोपी के परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के आवासीय परिसर से करीब 20 लाख 49 हजार 500 रुपए की नकद राशि बरामद कर कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद किए हैं। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें