Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTehri NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: टिहरी में बड़ा हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत


टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टिपरी रोड पर मेराव गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बौराड़ी अस्पताल लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास एक वेग्नार कार बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वाहन संख्या UK09 A 9329 है। कार सवार नजदीकी शादी समारोह से अपने घर की ओर वापस आ रहे थे। कार में कुल 03 लोग सवार थे।
देर रात SDRF टीम को टिप्परी रोड पर मेराव गांव में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त की सूचना प्राप्त होते ही आरक्षी अनूप रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरान्त तुरन्त रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।
SDRF जवानों द्वारा रात के अंधेरे में ही गहरी खाई में उतर कर घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग पर लाया गया। इसके बाद इलाज के लिए 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल बौराड़ी भेजा गया। वहीं, कार सवार अन्य दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जिन्हें बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के मृतको का नाम व पता:
- तेजपाल सिंह पुत्र सोबन, उम्र 36 वर्ष, निवासी उखड़ पट्टी खास टिहरी
- नरेंद्र राणा पुत्र केदार सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी फलिंदा घन्साली टिहरी।
हादसे में घायल का नाम व पता:
- दीपक पुत्र किशोरी लाल, निवासी बोराडी टिहरी।