Big NewsHaridwar News

Bharatiya Kisan Union ने किया महा ट्रैक्टर रैली का आयोजन, मांगें पूरी न होने पर दी चक्का जाम की चेतावनी

Haridwar news: लक्सर में सोमवार को Bharatiya Kisan Union ने महा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। इस दौरान 400 से ज्यादा ट्रैक्टर पर सवार होकर हजारों किसानों ने भाग लिया। इस रैली में लक्सर क्षेत्र के हजारों से ज्यादा किसान पहुंचे। किसानों ने तहसील परिसर में सभा का आयोजन किया ।

Bharatiya Kisan Union

Bharatiya Kisan Union ने किया महा ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) का आयोजन

तहसील में एकत्रित हुए किसानों ने प्रशासन व प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए मीटर अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं। जिसके एवज में किसानों से अधिक बिजली का बिल वसूला जा रहा है। फसल खराब के बाद भी किसानों पर किसी तरह की रिआयत नहीं बरती जा रही है।

Bharatiya Kisan Union

लक्सर प्रशासन पर लगाए आरोप

किसानों ने कहा की तहसील कर्मचारी किसानों को लूटने पर लगे हुए हैं। रिश्वतखोरी लक्सर प्रशासन की जमा पूंजी बनकर रह गई है। लक्सर के किसी भी सरकारी विभाग में रिश्वत दिए बिना कोई काम नहीं हो रहा है। बता दें किसानों और लक्सर उप जिलाधिकारी के बीच चल रही वार्ता विफल रही। जिसके बाद किसानों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय से वॉक आउट कर दिया।

Bharatiya Kisan Union

मांगें पूरी न होने पर दी चक्का जाम की चेतावनी

कुछ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एक बार फिर वार्ता शुरू हुई। लक्सर उप जिलाधिकारी ने किसानों को सात दिन का समय दिया है। वहीं किसानों ने कहा कि अगर सात दिन के भीतर उनकी समस्यों का हल नहीं होता है तो आगामी 26 सितंबर के बाद रेल का चक्का जाम किया जाएगा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें