UttarakhandBig NewsHaridwar News

Haridwar news: कार में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार बुजुर्ग, परिजनों में छाया कोहराम

कार में भीषण आग (car on fire)लगने से चार बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे में हुआ। सभी लोग Haridwar में ज्वालापुर के रहने वाले हैं। घटना के बाद से ही उनके घर 96 वसंत विहार ज्वालापुर में मातम पसरा हुआ है।

कार में लगी भीषण आग (Car fire accident)

घटना मंगलवार दोपहर की है। हादसे में उमेश गोयल (70) और सुनीता गोयल पत्नी उमेश (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल पत्नी अमरीश (50) की मौत हो गई। उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले थे। जानकारी के मुताबिक उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए यमुनानगर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।

ओवरटेक करना बताई जा रही हादसे की वजह

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार सहारनपुर के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिस वजह से कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते ही कार चंद मिनटों में पूरी तरह जल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

accident

हादसे में जिंदा जले चारों बुजुर्ग

घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि चारों लोग कार के अंदर ही जिंदा जल गए। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने चारों बुजुर्गों के शवों को गाडी से बाहर निकाला। घटना के बाद से ही उनके घर में संन्नाटा पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें