Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

भगत बोलेः हरीश रावत ठर्री विशेषज्ञ, वहीं जानते कच्ची ठर्री-स्कॉच का नशा कैसा होता, ब्रांड अंबेसडर रह चुके

Breaking uttarakhand newsहल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने एक बार फिर से पूर्व सीएम हरीश रावत को आडे हाथ लिया और हमला कियाय़ हल्द्वानी में बंशीधर भगत ने मीडिया से कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शराब की पुरानी मानसिकता से उबर नहीं पाए हैं। हरीश रावत ही बेहतर जान सकते हैं कि कच्ची ठर्री का नशा कैसा होता है और स्काच कैसा होता है।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हरीश रावत पर हमला करते हुए कहा है कि हरीश रावत को शायद ठर्रा में विशेषज्ञता है। उनकी ठर्री और स्कॉच उनको ही मुबारक। दरअसल कांग्रेस के पास अब सरकार को घेरने के लिए कोई मुददा नहीं मिल रहा है। इसलिए पार्टी के नेता जनता को गुमराह करने का काम करने लगे हैं।बंशीधर भगत ने कहा कि सीएए हो या किसान आंदोलन इसके पीछे ऐसी सोच वाले ही हैं। उन्‍हें देश व किसान किसी से मतलब नहीं है। बस अपनी राजनी‍तिक रोटी सेंक रहे हैं। जनता अब सब जान गई है। वह कांग्रेस के छलावे में नहीं आने वाली है।

बंंशीधर भगत ने कहा है कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। उनके कार्यकर्ता नशे से दूर रहते हैं। जहां तक हरीश रावत का सवाल है तो वह डेनिस के ब्रांड अंबेसडर रह चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरीश रावत के कार्यकाल में शराब घोटाले को कौन भूल सकता है। वह शराब के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं। भगत ने कहा है कि किसान आंदोलन पर नसीहत देने के बजाय कांग्रेस को भड़काने की नीति त्याग कर स्वार्थ से दूर रहना चाहिए। देश में पहली बार कृषि में बदलाव हो रहे हैं और किसानों के हित में फैसले हो रहे हैं। इसलिए कांग्रेस बौखला गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें