Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: चुनाव से पहले BJP में एक और बवाल, विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: भाजपा में हरक सिंह रावत की नाराजगी भले ही दूर हो गई हो, लेकिन एक और मामला सामने आ गया है। पौड़ी विधायक के खिलाफ मंत्री धन सिंह रावत के सामने ही नारेबाजी हुई थी। अब यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी से शिकायत की है।

यमुनोत्री के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक केदार रावत के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने घाषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक से मामले में विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट पर प्रत्याशी बदलने की मांग की है।

उत्तरकाशी जिले की जिला उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने चुनाव घोषणा पत्र समिति केदार सिंह रावत के खिलाफ मोर्चो खोला है। उनका कहना है कि केदार सिंह रावत को टिकट मिलने पर पार्टी से बगावत करेंगे। शिकायती पत्र में 100 अधिक कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर भी किए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें