HighlightNational

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना बोलीं- थैंक्यू मोदी जी…जानिए क्यों?

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाया जा चुका है। खास बात है कि भारत सरकार ने अपने इस ऑपरेशन के जरिए सिर्फ भारतीयों को ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और नेपाल के अलावा अन्य कई देशों के नागरिकों को भी रेस्क्यू किया है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, आपरेशन गंगा के तहत हाल ही में बांग्लादेश के 9 नागरिकों को यूक्रेन से रेस्क्यू किया गया है। बांग्लादेश के नागरिकों को रेस्क्यू किये जाने पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें