Honey singh और Badshah को कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री में दोनों चर्चित रैपर की लिस्ट में शुमार है। एक समय था जब हनी सिंह ने अपने रैप के दम से इंडस्ट्री में राज किया। आज के समय में रैपर बादशाह के रैप के बिना गाना अधूरा है। दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी है।
लेकिन एक टाइम था जब दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों का साथ में ‘mafia mundeer नाम का बैंड भी था। इस बैंड में रफ़्तार, इक्का और लिटिल गोलू भी शामिल थे। बादशाह और हनी सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। जिसका कारण कोई नहीं जानता। अब हाल ही में रैपर बादशाह ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बाद से पर्दा उठाया है।
इस वजह से शुरू हुई थी जंग
एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने रैपर हनी सिंह के साथ हुए झगडे के बारे में बात की। उन्होंने ‘माफिया मुंडीर’ बैंड के बारे में बात करते हुए बताया की ये बैंड सबका आईडिया था। जिसमें सभी एक जैसा सोचने वाले साथ काम करेंगे।
रैपर ने बताय की शुरुआत में हनी और वो इस बैंड में थे। 2009 में हम दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ।उन्होंने बताय की वो उस समय नौकरी करते थे। रैपर काफी डरे हुए भी थे।
वो जब भी हनी को फ़ोन करते थे तो वो फ़ोन नहीं उठाते थे। उन्होंने आगे कहा की माफिया मुंडीर के दौरान वो एक दूसरे से कभी नहीं मिले। शायद इसी वजह से चीजें अलग हो गई।
सेल्फ सेंटर्ड हो गए थे Honey singh
बादशाह ने आगे बताया की हनी और उन्होंने एक साथ बहुत सरे गाने बनाए। लेकिन वो रिलीज़ नहीं हो पाए। हनी सिंह उस दौरान सारा फोकस सिर्फ अपने करियर पर लगा रहा था। वो सेल्फ सेंटर्ड हो गए थे। साल 2011 में रैपर और उनका पहला गाना ‘गेटअप जवानी’ रिलीज़ हुआ था। बात दें की बादशाह-हनी का साल 2012 में बैंड अलग हो गया था।
ब्लैंक पेपर पर करवाया साइन
Badshah ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा की उन्होंने हनी से कहा की हम दोनों एक साथ कई सारे गाने बना रहे है। हम यहां सब कुछ छोड़कर आए है। मेरे बारे में भी कुछ सोचो।
आप इतने सेल्फ सेंटर्ड कैसे हो सकते हो। उन्होंने हमारे संघर्ष की तरह बिलकुल ध्यांन नहीं दिया।’ आगे उन्होंने बताया की हनी सिंह ने ब्लैंक पेपर पर उनके साइन भी लिए थे। वो दौर सबके लिए काफी कठनाई वाला था।