सिंगर हनी सिंह की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके गानों को काफी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। उनके पुराने गानें लोग आज भी सुनते है। अब कई सालों बाद हनी सिंह वापस लौट रहे है। सिंगर नौ साल बाद डिप्रेशन से लड़ने के बाद अब अपनी नई एल्बम से वापसी कर रहे है। जिसका पहला गाना एक अप्रैल को लाइव कॉन्सर्ट के समय रिलीज़ किया गया था।
ब्रेकअप के चलते एल्बम के रिलीज पर पड़ा असर
हनी सिंह ने काफी सालों बाद डिप्रेशन से लड़कर इंडस्ट्री में वापसी की थी। इसके बाद उन्हें ब्रेकअप की वजह से फिर कुछ समय का ब्रेक लेना पड़ा। उन्होंने टीवी इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया की ब्रेक अप की वजह से उनकी हनी 3.० एल्बम की रिलीज़ में समय लगा। हनी सिंह ने बताया जब उन्होंने नई शुरुआत की तब वो प्यार में थे। उस समय उन्होंने एक पूरी एल्बम बनाई थी। एल्बम रोमांटिक था। लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। जिस वजह से उन्हें एल्बम पूरा बदलना पड़ा। इसकी वजह से एल्बम रिलीज़ करने में तीन महीने की देरी हो गई। जनवरी की जगह एल्बम अप्रैल में आई। उन्होंने बताया की पहले एल्बम प्यार, डांस और रोमांस से सम्बंधित थी। अब उन्होंने एल्बम पूरी चेंज कर दी।
एल्बम में थे नौ गाने
हनी सिंह ने बताया की एल्बम मसालेदार और पुरानी शैली की है जो लोगों को पसंद आता था। आगे उन्होंने कहा इस एल्बम में नौ गाने थे। गानों में प्यार, मोहब्बत और डांस था। इसके साथ एक गाना ‘नागन’ था जो उन फैंस के लिए है जिन्हें स्ट्रांग पंजाबी वाइब्स चाहिए। अब एल्बम में ‘नागन’ गाना है और ‘तुझ पे प्यार’ गाना है जो जल्द ही रिलीज़ होगा। उन्होंने बाकी सारे गाने एल्बम से हटा दिए।
जो देखते है उसपर गाना बना देते हैं हनी
हनी सिंह ने बताया की जो वो देखते हैं उसपर गाना बना देते हैं। उन्होंने कहा की वो जो भी जीवन जिए या देखा उसपर गाना बना दिया। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया की वो पार्टी करते थे और देखते थे की लड़की पेयर बना रही है। तो उन्होंने गाना बना दिया “एन्ना वी ना डोप शोप मारेया करो”। आगे उन्होंने कहा की उन्होंने प्यार किया उनका दिल टूटा तो उन्होंने उस पर भी गाना लिख दिया।