Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देश के लिए बुरी खबर: CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, 4 जवानों की मौत

4 soldiers killed

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग करके 4 लोगों की जान ले ली। खबर के मुताबिक, मराईगुडा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पर हुई इस फायरिंग में 3 जवान घायल भी हुए हैं। यह घटना 50 बटालियन कैंप की है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी जवान रितेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। CRPF के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में मारे गए जवानों में दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। बिहार के जवानों नाम धांजी और राजमणि बताया जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल के जवान का नाम राजीब मंडल बताया जा रहा है। वहीं, जानकारी के मुताबिक चौथे जवान का नाम धर्मेंद्र था। घायल जवानों के नाम धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा बताए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें