Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

गजब! देहरादून के ऑटो-स्कूटी का दिल्ली-यूपी में कटा चालान, ये है बड़ा खेल

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : देहरादून के फर्जी नंबरों की गाड़ी दिल्ली और यूपी में दौड़ाई जा रही है। सिटी बस महासंघ के अध्यक्ष ने आरटीओ से इसकी शिकायत की है और साथ ही कार्रवाई की मांग की है। विजय वर्धन डंडरियाल ने एक नहीं बल्कि दो मामलों की जानकारी आरटीओ को दी है जिसमे देहरादून नंबर की गाड़ी दूसरे राज्य में दौड़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी है कि चालान दिल्ली और यूपी में देहरादून के ऑटो औऱ स्कूटी के नंबर के चालान कार के रूप में कटे है। जानकारी दी कि जिस नंबर पर दिल्ली और यूपी में कार के चालान काटे गिए हैं देहरादून में वो नंबर दुपहिया वाहन और ऑटो में पंजीकृत हैं। डरियाल ने जानकारी दी कि भंडारीबाग की निवासी रोशनी देवी के नाम पर एक्टिवा देहरादून आरटीओ में पंजीकृत है, जबकि यूपी में इसी नंबर की कार का चालान काटा गया। इसका खुलासा तब हुआ जब इस नंबर पर कार का चालान रोशनी देवी के घर पहुंचा।

आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह से सतीश कुमार के नाम पर यहां आरटीओ में एक ऑटो पंजीकृत है। नियमानुसार ऑटो सिर्फ 25 किमी की परिधि में ही चलने के लिए वैध है। इस नंबर के वाहन पर दिल्ली में चालान हुआ और चालान मोटर मालिक के पते पर देहरादून पहुंचा। आरोप लगाया कि दून के वाहनों के नंबर प्लेट लगा दूसरे राज्यों में वाहन फर्जी तरीके से दौड़ रहे हैं जिसका खामियाजा बेगुनाहों को भुगतना पड़ रहा। आरोप है कि नंबर प्लेट चुराकर भी यह अपराध किया जा रहा। वहीं आरटीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें