TrendingHighlight

Atul Subhash Suicide: अतुल सुभाष आत्महत्या केस में पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड(Atul Subhash Suicide) से पूरा देश हैरान है। देखते ही देखते अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच अब खबर आ रही है इस मामले में पहली FIR दर्ज हो गई है। अतुल की पत्नी सहित उनके परिवार के चार सदस्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में ये केस दर्ज किया गया है।

पत्नी समेत परिजनों पर एफआईआर दर्ज (Atul Subhash Suicide)

बता दें कि अतुल सुभाष को खुदकुशी के लिए उकसाने के लिए उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया और ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। अतुल ने अपनी सुसाइड वीडियो में पत्नी और उनके परिवार के साथ-साथ जज पर भी उत्पीड़न, वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

खबरों की माने तो अतुल के भाई ने बताया कि, “मेरे भाई की पत्नी के उससे अलग होने के लगभग 8 महीने बाद, उसने तलाक का मामला दायर किया और मेरे भाई और हमारे पूरे परिवार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कई आरोप लगाए।” यहां क्लिक पढ़े अतुल सुभाष की दर्द भरी दास्ता

‘बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपये की मांगे’

अतुल के भाई द्वारा की गई FIR में बताया गया कि साल 2019 में उनके भाई की शादी है। शादी से उनका एक बच्चा भी है। कुछ साल बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। सेटलमेंट के तौर पर अतुल की पत्नी ने तीन करोड़ की मांग की। साथ ही शिकायत में ये भी बताया गया है कि चार साल के बेटे से मिलने के लिए उनकी पत्नी ने 30 लाख रुपए की मांग की थी।

अतुल सुभाष ने की आत्महत्या

बता दें कि मूल रूप से अतुल उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। बेंगलुरू में वो काम के सिलसिले में रह रहे थे। उन्होंने मरने से पहले 24 पन्नों का सुसाइड नोट और 1.5 घंटे की वीडियो छोड़ी। जिसमें अंत में उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि मेरे लिए मर जाना ही बेहतर होगा, क्योंकि जो पैसे मैं कमा रहा हूं… उससे मैं अपने ही दुश्मन को बलवान बना रहा हूं. मेरा कमाया हुआ पैसा मुझे ही बर्बाद करने में लग रहा है. अगर इतने सबूतों, तमाम डॉक्यूमेंट्स, मेरे बयान के बाद भी मेरे गुनहगारों को सजा नहीं मिलती है, तो मेरी अस्थियां कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देना चाहिए।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें