Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

सावधान! उत्तराखंड के इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarkhand weather alert

देहरादून : मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर से सही साबित हुई। बता दें कि देहरादून समेत कई पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी है। देहरादून के कई इलाकों में तेज बारिश शुरु हुई। हालांकि सुबह हल्कि धूप थी और फिर मौसम सुहाना हुआ लेकिन 11 बजे के आस से कई इलाकों में बारिश शुरु हुई। पहाड़ों में भी बारिश का दौर जारी है। लोगों को सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि बारिश से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी एक बार फिर से सही साबित हुई है। मौसम विभाग ने आज पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में एक बार फिर से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। रानीपोखरी में वैकल्पिक मार्ग एक बार फिर से टूट गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। दून व आसपास के इलाकों में एक या दो दौर की भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को संभलकर रहने की जरुरत है।

आपको बता दें कि गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गए थे। यहां मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई। इसके अलावा यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और पालीगाड़ में भी अवरुद्ध हुआ था। फिलहाल, यहां यातायात सुचारू है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें