Haridwar NewsBig News

जेल से निकलते ही अनीश कालिया ने MLA की गाड़ी में बैठकर निकाला काफिला, पुलिस ठिकानों पर दे रही दबिश

हरिद्वार के गंगनहर क्षेत्र में एक बार फिर कानून को खुली चुनौती दी गई है. करोड़ों की धोखाधड़ी में 13 महीने तक जेल में बंद रहने के बाद जमानत पर छूटे अनीश कालिया ने रिहा होते ही न सिर्फ जेल के बाहर जमकर हुड़दंग मचाया, बल्कि खुद को विधायक प्रतिनिधि बताकर पूरे शहर में हूटर बजाते हुए रैली भी निकाली.

जेल से निकलकर अनीश ने विधायक की कार पर बैठकर निकाला काफिला

अनीश की रिहाई के बाद उसके 40-50 समर्थक जेल के बाहर जमा हो गए और वहां आतिशबाजी के साथ शोर-शराबा करने लगे. इसके बाद हूटर लगी स्कॉर्पियो और बोलेरो गाड़ियों में अनीश का काफिला पूरे शहर में निकला. खुद को विधायक प्रतिनिधि बताकर अनीश ने खुलेआम कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाया. इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

पुलिस की हिरासत में अनीश का भाई, तीन वाहन सीज

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर गंगनहर कोतवाली में अनीश कालिया सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने अनीश के घर पर दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने अनीश के भाई जावेद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. साथ ही वीडियो में नजर आ रही स्कॉर्पियो और दो बोलेरो गाड़ियों को भी सीज कर दिया.

ये भी पढ़ें : जेल से रिहा हुआ करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी अनीश कालिया, समर्थकों ने निकाला जुलूस, हाईवे जाम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें