Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPauri Garhwal NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

Breaking uttarakhand news

बड़ी खबर नीलकंठ महादेव मंदिर के नजदीक बाघ खाला स्वर्ग आश्रम से गरीब 100 मीटर आगे की है जहां शनिवार सुबह भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार दिया। जानकारी मिली है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। आस पास वन विभाग के अधिकारियों ने गश्त बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि शिवरात्रि के पहले श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आने लगे हैं। यहां रात में भी श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों सेयहां हाथी का आतंक छाया हुआ है। कुछ दिन पहले हाथी ने फूल चट्टी के समीप एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं शनिवार सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालुओं को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह, लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास गश्त बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक रात में इस घटना का पता नहीं चल पाया। सुबह जब उजाला हुआ तो यहां एक व्यक्ति मृत मिला है। मृतक की उम्र 55 वर्ष के करीब है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें