HighlightNainital NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में गजब : टैंकर को ही बना दिया पेट्रोल पंप, न टैक्स की झंझट, न GST का लफड़ा

Breaking uttarakhand news

नैनीताल : उत्तराखंड से कालाबाजारी का गजब का मामला सामने आया है। ये मामला देख पुलिस की भी आंख खुली की खुली रह गई। जी हां बता दें कि नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक टैंकर से वाहनों के लिए अवैध रूप से डीजल बेचा जा रहा था. आऱोपी द्वारा टैंकर को ही पेट्रोल पंप  बना दिया गया। पूर्ति विभाग के साथ पुलिस ने छापेमारी कर मौके से एक को गिरफ्तार किया। और साथ ही पेट्रोल से भरे टैंकर को सीज किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम के एक टैंकर संख्या (यूए02 0109) से पेट्रोल भरा जा रहा था। टैंकर को पेट्रोल पंप बनाया हुआ था। इस पर पेट्रोल पंप की मशीन, नोजल एवं जनरेटर आदि लगाकर लालकुआं स्टोन के सामने हल्द्वानी सितारगंज मुख्य मार्ग के किनारे वाहनों पर तेल भरा जा रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना जिला पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल को दी। मौके पर जिला पूर्ति और पुलिस की टीम पहुंची और मौके का नजारा देख दंग रह गए। पुलिस औऱ जिला पूर्ति विभाग की टीम ने कालाबाजारी आंखों के सामने होती देखी। चैकिंग करने पर टैंकर में 7000 लीटर डीजल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर अभियुक्त निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक व पेट्रोल पंप मालिक से विरुद्ध के विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें