Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : सरकार का गजब कारनामा, 11 दिसंबर को PRO की ज्वाइनिंग, 6 जनवरी को जारी हुआ आदेश

CM pro

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट का एक लेटर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एसएसपी को लिखा था कि वाहनों के चालान निरस्त किए जाएं। लेटर, वायरल होने के बाद नंदन सिंह बिष्ट को सीएम धामी ने सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद बाकायदा शासन से आदेश भी जारी हुआ था कि कोई भी सीएम के लेटर हेड का प्रयोग नहीं करेगा। अब इस मामले में एक और लेटर वायरल हो रहा है।

नंदन सिंह बिष्ट को 11 दिसंबर को सस्पेंड किया गया था। लेकिन, अब जो लेटर सामने आया है। उसके अनुसार नंदन सिंह बिष्ट को 11 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। सवाल यह है कि जब उनको सस्पेंड किया गया था, तो उसी दिन बहाल कैसे दिया गया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि सरकार ने उनकी नियुक्ति को 11 दिसंबर से ही दिखाया, जबकि उनको उसी दिन सस्पेंड किया गया था।

सबसे बड़ी बात यह है कि जब नंदन सिंह बिष्ट को 11 दिसंबर 2021 को नियुक्त किया गया था, तो उसी दिन आदेश क्यों जारी नहीं किए गए। उनकी नियुक्ति का आदेश 6 जनवरी 2022 को जारी किया गया है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि सरकार को 11 दिसंबर की नियुक्ति के लिए लगभग एक माह बाद आदेश जारी करना पड़ा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें