Uttarakhand Loksabha ElectionsBig News

उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में हुंकार भरेंगे सीएम धामी, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं शामिल

उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में बड़े फैसलों और निर्णयों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर छाई है। भाजपा भी मुख्यमंत्री धामी की इस लोकप्रियता को लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने जो स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है, उसमें मुख्यमंत्री धामी का नाम टॉप में शुमार है। सीएम धामी उत्तरखंड के अलावा उत्तरप्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे बड़े राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

Cm dhami
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम धामी का नाम शामिल

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम धामी का नाम शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने टॉप स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में देवभूमि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टॉप पर हैं। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने धामी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और भौगोलिक परिस्थितियों से विकट जम्मू कश्मीर में टॉप स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। बड़ी बात यह है कि तीनों राज्य में करीब 30 से 40 स्टार प्रचारक हैं, लेकिन उत्तराखंड से सिर्फ सीएम धामी का नाम शामिल है।

बड़े फैसलों और धाकड़ निर्णयों को देशभर में भुनाएगी BJP

बता दें इसके पीछे धामी सरकार के UCC (यूनिफॉर्म सिविल कोड), सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे बड़े फैसले देखे जा रहे हैं। भाजपा हाईकमान उत्तराखंड के इन बड़े फैसलों को देशभर में नजीर के रूप में प्रदर्शित करना चाहती है। इसके लिए युवा मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

धाकड़ निर्णय बढ़ा रहे लोकप्रियता का ग्राफ

गौरतलब है कि लोकप्रियता के मामले में मुख्यमंत्री धामी हाल ही में देश के 100 पॉवरफुल लोगों के सर्वे में 61वें स्थान पर जगह बना चुके हैं। लगातार बड़े फैसले और धाकड़ निर्णय उनकी लोकप्रियता के ग्राफ को बढ़ा रहे हैं। खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता खासी देखी जाती है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से बड़े राज्यों के चुनावी समर में पार्टी प्रत्याशियों की जीत का बिगुल फूकेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें