UttarakhandBig News

लोकसभा चुनाव में बढ़ेंगे बिजली के दाम, या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, सामने आया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पास हैं। ऐसे में इस बार बिजली दरों का ऐलान टलता हुआ नजर आ रहा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में नई बिजली दरों की घोषणा होनी थी। अब बिजली दरों की घोषणा चुनाव के बाद की जाएगी।

मार्च के आखिरी सप्ताह में होता है नई दरों का ऐलान

बता दें उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग हर साल बिजली दरों का ऐलान करता है। ये दरें एक अप्रैल से लागू होती हैं। जो अगले साल के लिए 31 मार्च तक लागू रहती हैं। एक अप्रैल से लागू होने वाली दरों का ऐलान हमेशा 28 मार्च के आसपास किया जाता है। इस बार लोकसभा चुनाव के कारण प्रदेश में आचार संहिता लागू है।

चुनाव के बाद ही नई दरों के ऐलान की संभावना

जानकारी के लिए बता दें उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में नई दरों का ऐलान उपभोक्ताओं को प्रभावित न करे। इसके लिए पूरी प्रक्रिया होने के बावजूद दरों को जारी नहीं किया जाएगा। बिजली की दरों को चुनाव के बाद जारी किया जाएगा तो उपभोक्ताओं को बाद में बिजली बिलों में बढ़ी हुई दरों का भुगतान मई के बिल में एरियर के रूप में करना पड़ेगा।

28 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

हालांकि अब ये विद्युत नियामक आयोग पर निर्भर है कि वो दरों को कब जारी करता है। बता दें बिजली की नई दरों का असर उत्तराखंड राज्य के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बता दें यदि नई दरें तय समय पर जारी होती हैं तो एक अप्रैल से ही उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई दरों का झटका लगेगा। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें