Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए आवाजाही हिदायत बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों के कुछ क्षेत्रों पर भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

उमस ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है. बारिश थमते ही चिलचिलाती गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया. इन दिनों बारिश का क्रम धीमा पड़ने के चलते तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही तेज धूप खिली. जिसने लोगों को गर्मी से बेहाल करना शुरू कर दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें