Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : आपदा के बाद अब गहराया खाने का संकट, पहाड़ों पर सप्लाई ठप

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी : उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा का असर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सब्जी, खाद्यान्न और राशन की सप्लाई पर भी बहुत बुरी तरीके से पड़ा है। उत्तराखंड में मौसम भले ही साफ हो लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अभी सब्जी और जरूरी सामान की सप्लाई पूरी तरह बाधित है।

भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध होने के कारण अब रोजमर्रा के सामानों की किल्लत शुरू हो गयी है। अल्मोड़ा हल्द्वानी मुख्य मार्ग 3 दिन से बंद है जिस कारण पहाड़ों में सब्जी, दूध समेत कई आवश्यक वस्तुओं की किल्लत शुरू हो गयी है। पहाड़ के बाज़ार में टमाटर, प्याज, आलू समेत कई सब्जियों की कमी शुरू हो गयी है। जिस कारण स्टाक की गई सब्जियों के दामो में भारी उछाल आ गया है।

हल्द्वानी मंडी में सब्जी से लोड ट्रक खड़े हैं, आढ़तियों का कहना है की 18 तारीख से जो ट्रक पहाड़ जाने के इंतजार में खड़े थे उनमें रखी सब्जियां खराब हो गई है और यातायात बाधित होने से पहाड़ों की सब्जियां भी हल्द्वानी मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं जिससे काफी नुकसान हुआ है।

मंडी सचिव का कहना है कि जिन ट्रकों को सब्जी लेकर बाहर जाना था वह ट्रक लौटकर वापस हल्द्वानी मंडी वापस आ गए और उस सब्जी को कम दामों पर ही हल्द्वानी मंडी में बेचा गया। उनके मुताबिक अभी पहाड़ के रास्ते नही खुले है।लिहाजा पहाड़ की सब्जियां हल्द्वानी मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं और हल्द्वानी से पहाड़ को जाने वाले रास्तों के खुलने का इंतजार किया जा रहा है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें