Entertainment

Bastar-The Naxal Story का टीजर हुआ जारी, नक्सलियों का खात्मा करेंगी Adah Sharma

Bastar- The Naxal Story Teaser OUT: ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के बाद अदा शर्मा (Adah Sharma) की अगली फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है।

फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ (Bastar- The Naxal Story) में अभिनेत्री आईपीएस अफसर के किरदार में नज़र आएंगी। इस फिल्म में वो नक्सलियों को मौत के घाट उतारती हुई नज़र आएंगी। जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है।

Bastar-The Naxal Story का टीजर जारी

सोशल मीडिया पर अदा शर्मा ने ‘बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ का टीजर जारी किया है। टीज़र शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, “कहानी जो निर्दोष लोगों के खून से लाल रंगी है। अनकही कहानी बस्तर- द नक्सली स्टोरी का टीजर आउट।’ बता दें की अदा IPS ऑफिसर नीरजा माधवन भी भूमिका में नज़र आएंगी।

https://twitter.com/adah_sharma/status/1754741260613824959

इस दिन दस्तक देगी फिल्म

टीज़र के शरुआत में अदा नज़र आती है। जिसमें वो कहती है की ‘पाकिस्तान के साथ चार युद्धों में हमारे 8,738 जवान शहीद हुए, लेकिन देश के अंदर नक्सलियों ने 15 हजार से ज्यादा जवानों को मारा। नक्सलियों ने बस्तर में 76 जवानों को बड़ी क्रूरता से माराऔर इसका जश्न JNU में मनाया गया..।’ बता दें फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन द्वारा किया गया है। 15 मार्च 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें