HighlightTehri News

उत्तराखंड। खाई में गिरी कार, एक की मौत

accident in tihriटिहरी में एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। हादसा प्रतापनगर के लम्बगांव – डोबरा – चम्बा मोटर मार्ग पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि प्रतापनगर के लम्बगांव – डोबरा – चम्बा मोटर मार्ग पर चांठी गांव के नजदीक ये हादसा हुआ है। यहां मोटना गांव के चार दोस्त घूमने आए हुए थे। सभी मिलकर वहां मस्ती कर रहे थे। इसी बीच उनमें से एक दोस्त विक्रम सिंह नेगी उठा और अचानक गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और गाड़ी स्टार्ट कर दी। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

MDDA में बाबुओं और आर्किटेक्ट्स का कॉकस टूटा, VC ब्रजेश संत ने सुधारी व्यवस्था 

इस हादसे में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रम की उम्र 25 वर्ष थी और वो मोटना गांव का ही रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही थाना लमगांव से SO महिपाल सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरु किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें