Big NewsHaridwar News

दुखद। परीक्षा देने ऋषिकेश आई टिहरी की छात्रा गंगा में डूबी

ayushi
photo – amar ujala

ऋषिकेश में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां एक युवती गंगा में डूब गई है। युवती परीक्षा देने आई थी।

बताया जा रहा है कि टिहरी गढ़वाल आयुषी चमोली (20 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान वो खारा स्रोत पर पास नहाने चली गई।

उत्तराखंड। बंद हाईवे ने ली 11 साल के बच्चे की जान, एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता

इसी दौरान उसका पांव फिसला और वो गंगा में चली गई। प्रवाह तेज होने के चलते वो देखते ही देखते गंगा की लहरों में ओझल हो गई।

आयुषी के साथ आई अन्य छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया है। आयुषी के गंगा में समाने के बाद उसके साथ ही छात्राएं सदमें में हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें