HighlightTrending

BAT-BMS App से बीच सड़क में बंद हो रहे ई-रिक्शा! लेकिन कैसे?, जानें

BAT-BMS App: सोशल मीडिया पर बीते एक-दो दिन से कई ऐसी वीडियोज वायरल हो रही हैं। जिसमें एक ऐप से सड़क पर चलते इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति बैठ-बैठे ही एक ऐप के जरिए इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद कर रहा है। अब इन वीडियोज ने इंटरनेट पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। साथ ही ये भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक ऐप से ऐसे कैसे ई-रिक्शा बंद हो रहे हैं। चलिए इस आर्टिकल में जान लेते है।

कैसे काम करती है BAT-BMS App?

दरअसल जिस ऐप से ई-रिक्शा बंद हो रहे है उसका नाम BAT-BMS है। ये एक बैटरी मैनेजमेंट ऐप है। चाइनीज कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने इसे तैयार किया है। ब्लूटूथ-इनेबल लिथियम बैटरी को मॉनिटर करने के लिए इसे बनाया गया है।

15 मीटर की रेंज तक हो सकता है इस्तेमाल

इस ऐप की मदद से आप बैटरी का चार्ज लेव, वॉल्टेज, करंट, टेंपरेचर, साइकिल काउंट और इंडिविजुल सेल हेल्थ आदि कई इंफोर्मेशन डिस्प्ले का पता लगा सकते है। ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) के जरिए ये कनेक्ट होता है। 15 मीटर की रेंज तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। मेनली इसे सोलर, मरीन और ऑफ-ग्रिड बैटरी सिस्टम के लिए तैयार किया गया था।

इस ऐप से ई-रिक्शा कैसे बंद हो रहे हैं?

अब सवाल ये है कि चाइनीज कंपनी का ये ऐप भारत की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को कैसे रोक रहा है। तो आपको बता दें कि देश में कई ई-रिक्शाओं में चीन में बनी BMS बैटरी यूज होती है। ये बैटरी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है।

इन बैटरी को ना ही कॉन्फिगर किया जाता है और ना ही इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी बाई-डिफॉल्ट ऑफ की जा सकती है। यहीं वजह है कि बैटरी अनसिक्योर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही यूज होती है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से बैटरी के आउटपुट को रोका जा सकता

आसान भाषा में समझें तो इसका सीधा मतलब ये है कि कोई भी इनकी रेंज में आकर ब्लूटूथ से बैटरी को कनेक्ट कर इसे ऑन या ऑफ कर सकता है। फोन के बैटरी से कनेक्ट होने के बाद ऐप से बैटरी की आउटपुट रोकी जा सकती है। कनेक्ट हने पर ई-रिक्शा की मोटर बंद हो जाती है।

क्या हर रिक्शा हो सकता है बंद?

हालांकि ये ऐप हर ई-रिक्शा पर काम नहीं करता। ये केवल उन बैटरी से कनेक्ट होगा जिसमें कंपैटिबल ब्लूटूथ सिस्टम लगा है। साथ ही कनेक्टिविटी का ऑप्शन ऑन हो। मतलब ये ऐप लीड-एसिड बैटरी पर काम नहीं करता। जिसके चलते जिन ई-रिक्शा पर लीड-एसिड बैटरी लगी है वो इससे बंद और स्टार्ट नहीं होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें