Trending

बीवी के बर्थडे पर खाई जेल की हवा!, फ्लाईओवर पर किया ऐसा काम, Video Viral

एक शख्स को अपनी बीवी का बर्थडे मनाना इतना भारी पड़ गया कि उसे जेल की हवा खानी पड़ गई। पत्नी का जन्मदिन यादगार बनाने के चक्कर में पति ने हाईवे को ही पार्टी वेन्यू बना दिया। इस जश्न का वीडियो वायरल(Video Viral) होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।

शख्स को बीवी को बर्थडे सरप्राइज देना पड़ा भारी, Video Viral

दरअसल असम के गुवाहाटी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आधी रात को पूरे फ्लाईओवर को ही पार्टी वेन्यू बना दिया। बताया जा रहा है कि गौतम बरुआ नाम के शख्स ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर गुवाहाटी के कुमार भास्कर वर्मा फ्लाईओवर पर रेड कार्पेट बिछा दिया। यहीं नहीं सड़क को गुब्बारों और सजावटी सामान से भी सजाया गया। कई लग्जरी गाड़ियां फ्लाईओवर पर खड़ी कर दी गईं।

फ्लाईओवर पर मनाया जश्न, अब खाई जेल की हवा!

रात करीब साढ़े 12 बजे हुए इस सेलिब्रेशन का वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल हुआ तो लोगों लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या कोई भी व्यक्ति अपनी निजी पार्टी के लिए सार्वजनिक सड़क को बंद कर सकता है। मामला बढ़ने के बाद गुवाहाटी पुलिस तुरंत हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

14 लोगों को लिया हिरासत में, लग्जरी गाड़ियां भी जब्त

इसके साथ ही पार्टी में शामिल 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिनमें शख्स की पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने पार्टी में इस्तेमाल की गई चार लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। एक बर्थडे सरप्राइज ने शख्स को जेल की हवा खिलवा दी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब ये मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें