Uttarakhand Weather NewsBig News
देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में 24 जून को भी मौसम बिगड़ा रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने राजधानी देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो आज यानी 24 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
वैज्ञानिकों की माने तो 25 जून को भी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि 26 जून को पहाड़ी जिले जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने के आसार हैं।