National

लखनऊ अग्निकांड!, अवैध थी बिल्डिंग, 2016 में गिराने के थे निर्देश फिर… Lucknow Fire News

Lucknow Fire News Update: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मामले की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां टीम द्वारा बिल्डिंग की जांच की गई। इसी बीच जांच में सामने आया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वो अवैध थी।

Lucknow

Lucknow Fire News Update: लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग थी अवैध

दरअसल लखनऊ अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले की गहनता से जांच करने के लिए दो सद्सीय एसआईटी टीम का गठन किया गया। जो कि घटनास्थल पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, जांच में ये सामने आया कि अग्निकांड वाली बिल्डिंग अवैध थी।

2016 में गिरनी थी, दो महीनों में रद्द हुआ आदेश

साल 2016 में ही इसको गिराने के आदेश जारी कर दिए गए थे। लेकिन बाद में इस आदेश निरस्त कर दिया गया था। दो महीने बाद ही आदेश को रद्द कर दिया गया था। दरअसल आग से खाक हुई इमारत में कोचिंग सेंटर बनना ही नहीं था क्‍योंकि ये एक रिहायशी इमारत थी। जिसके बाद सवाल उठते है कि आखिर कैसे अधिकारियों ने इस इमारत में कोचिंग सेंटर चलाने की इजाजत दी, जो एक रिहायशी बिल्डिंग थी?

ये भी पढ़ें:- Lucknow Fire में किसकी लापरवाही?, 15 की मौत पर होगा एक्शन!, घटनास्थल पहुंची SIT

बिल्डिंग पर होगा बुलडोजर एक्शन!

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिनों में अगर जवाब नहीं मिला तो बिल्डिंग पर बुलडोजर एक्शन किया जाएगा।

बिल्डिंग का मालिक अरेस्ट

बताते चलें कि बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। बिल्डिंग के मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तो वहीं चार अफसरों को सीएम योगी के निर्देश पर सस्पेंड भी किया गया है। साथ ही बिल्डिंग को अनुमति देने वाले 16 अफसरों पर गाज गिर सकती है।

बिल्डिंग में नहीं थी फायर सेफ्टी

पुलिस की माने तो बिल्डिंग में फायर सेफ्टी भी नहीं थी। ना ही इमरजेंसी में बाहर आने का कोई दूसरा रास्ता था। जब ये हादसा हुआ तो छत का दरवाजा भी बंद था। जिसके चलते लोग बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी जान चली गई।

हादसे की वजह?

दरअसल ये पूरा हादसा सोमवार दोपहर 2:30 बजे हुआ। जांच में सामने आया कि एसी में ब्लास्ट हुआ जिसकी वजह से हादसा हुआ। करीब 7 घंटे तक SDRF और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें दीवारें तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत

मरने वालों में ज्यादातर 20 से 30 साल के छात्र हैं। मृतकों में 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। इनमें 8लखनऊ के, 2 कानपुर के और 1 बाराबंकी का व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा बाकी राज्यों से 2पश्चिम बंगाल की लड़किया और एक-एक मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोग है।

ये भी पढ़ें:- कोचिंग सेंटर में भीषण आग!, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, बिल्डिंग से कूदकर बचा रहे जान

‘जांच रिपोर्ट आने पर सख्त एक्शन लेंगे…’- डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “कल रात से 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। SIT की जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें कड़ी कार्रवाई होगी, कोई बचेगा नहीं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें