National

Lucknow Fire में किसकी लापरवाही?, 15 की मौत पर होगा एक्शन!, घटनास्थल पहुंची SIT

Lucknow Fire SIT Investigation: सोमवार, 22 जून दोपहर को लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में लगी भीषण आग (Lucknow Fire News) ने पूरे देश को हिला दिया। तीन मंजिला इमारत में लगी इस आग में 15 लोगों की मौत हो गई। कई तो अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग के ऊपर से ही कूदना पड़ा। अब इसी को लेकर एक्शन लिया जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। अब टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

lucknow fire

Lucknow Fire News: घटनास्थल पर पहुंची एसआईटी

सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग के दौरान लखनऊ अग्निकांड को लेकर 2 सदस्यीय SIT का गठन किया। ऐसे में टीम को सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए। अब जांच के लिए एसआईटी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बता दें कि इस दो सदस्यीय एसआईटी टीम में आईएएस अमृत अभिजात, आईपीएस प्रवीण कुमार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- कोचिंग सेंटर में भीषण आग!, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, बिल्डिंग से कूदकर बचा रहे जान

“कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा…”- यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी

लखनऊ कोचिंग संस्थान अग्निकांड में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “अलीगंज की दुर्घटना बहुत दर्दनाक है…हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लिया है, उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. जाँच होगी और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।”

राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

बताते चलें कि लखनऊ कोचिंग अग्निकांड का मामला राज्य मानवाधिकार आयोग पर चला गया है। राज्य मानवाधिकार आयोग में इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा की मांग को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और मानवाधिकार शोधकर्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने शिकायत दर्ज की है।

बिल्डिंग में घुसने के लिए SDRF जवानों ने तोड़ी थी दीवार

लखनऊ अग्निकांड ने झकझोर के रख दिया है। बता दें कि बिल्डिंग में लगी भीषण आग से लोगों के रेस्क्यू के लिए SDRF जवानों ने बिल्डिंग के अंदर जाने के लिए उसकी साइड की दीवार तोड़ी थी। दीवार में दो बड़े छेद किए गए। जिसके बाद लोगों का रेस्क्यू किया गया।

Lucknow Fire Incident: बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 अधिकारी सस्पेंड

इस अग्निकांड में पुलिस ने 43 वर्षीय रामकृष्ण उपाध्याय को अरेस्ट किया। तो वहीं दूसरे आरोपी सुरेश कुमार को भी अरेस्ट कर लिया गया है। तो वहीं बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, पेट शॉप मालिक रामकृष्ण उपाध्याय और एनीमेशन कोचिंग संचालक तूशॉक कृष्णा जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सीएम योगी के निर्देस पर चार अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें