Dehradun NewsHighlight

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, STF ने पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों को दबोचा

उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून ने 25 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल से अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 ATM कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक खातों से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मोबाइल फोन हैक कर कर उड़ाए 24.95 लाख रुपए

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। इसके बाद उसकी कंपनी के बैंक खाते से करीब 24.95 लाख निकाल लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी जुटाई।

साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी पश्चिम बंगाल से अरेस्ट

जांच के दौरान मिले तकनीकों साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। 18 जून को STF की टीम ने पश्चिम बंगाल के रानाघाट से दो आरोपियों तपन बिस्वास (45) और उत्तम कुमार दास (38) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें आर्थिक लाभ मिलता था।

आरोपी ऐसे करते थे ठगी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विभिन्न लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनकी बैंकिंग जानकारी साइबर ठगों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार तपन बिस्वास साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों के संचालन में अहम भूमिका निभा रहा था, जबकि उत्तम कुमार दास के खाते में ठगी की रकम दूसरी लेयर में ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें