Uttarakhand Weather News
उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी खराब रहेगा मौसम, पढ़ में मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather update: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग देहरादून समेत छह जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने के चेतावनी जारी की है।
13 जून को उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा? (Weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 13 जून यानी आज भी देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेगी। साथ ही गरज-चमक की भी संभावना है।
उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।