Trending

निकाह के 5 घंटे बाद ही तलाक, बिना दुल्हन लिए लौट गई बारात, इस वजह से बिगड़ी बात

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां निकाह के केवल पांच घंटे बाद ही दूल्हा-दुल्हन का तलाक हो गया। दरअसल निकाह के बाद दोनों पक्षों में एक चीज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर खाली हाथ जाना पड़ा।

निकाह पूरा होने के बाद दोनों पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद

दरअसल ये पूरा मामला तहसील फतेहपुर क्षेत्र के नगर स्थित नालापार दक्षिणी मोहल्ले का है। यहां की एक युवती का निकाह जहांगीराबाद के जावेद से तय हुआ। शुक्रवार को बारात दुल्हन को लेने फतेहपुर पहुंची।

ये भी पढ़ें:- ‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो…’, एनकाउंटर में गोली लगने के बाद बदमाश की फरमाइश

जहां बारातियों का अच्छे से स्वागत हुआ और निकाह रस्मों के अनुसार संपन्न हुआ। हालांकि निकाह के दौरान मेहर अदायगी के तौर-तरीकों को लेकर लड़की वालों ने आपत्ति जताई। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें:- पहले 8 हजार में डॉक्टर ने जोड़ी हड्डी…नहीं मिले बाकी पैसे तो मरोड़कर दोबारा तोड़ी

मेहर अदायगी को लेकर बिगड़ी बात

मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान बारात में से ही कुछ लोगों ने कथित रुप से गाली-गलौज शुरू कर दी। जिससे मामला और भी ज्यादा बिगड़ गया। युवती के पिता ने मामला बढ़ने पर नगर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर के पास पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- सेंट्रल जेल’ देखने का शौक!, घूमने का था मन इसलिए पत्नी पर तान दिया कट्टा, चौकी भी खुद पहुंचा

निकाह के 5 घंटे बाद ही दूल्हे ने दिया तलाक, बिना दुल्हन लौटी बारात

दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया। लेकिन, लड़की वालों का आरोप है कि एक तो बाराती शराब पीकर आए थे। दूसरा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल मांग रहे थे। देर रात तक दोनों के बीच समझौते की कोशिश चलती रही। लेकिन दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद निकाह समाप्त करने का फैसला लिया गया। निकाह के करीब पांच घंटे बाद ही तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसके बाद दूल्हा जावेद बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें