Trending

‘सेंट्रल जेल’ देखने का शौक!, घूमने का था मन इसलिए पत्नी पर तान दिया कट्टा, चौकी भी खुद पहुंचा

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकरा आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स की अजीबो गरीब सनक के चलते पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। मजे की बात ये है कि वो खुद भी यहीं चाहता था। दरअसल कोई भी दिमाग से सही व्यक्ति जेल जाना तो छोड़ो जेल का नाम लेने से ही कतराते हैं।

लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसे सेंट्रल जेल देखने का शौक है। इस शौक के चक्कर में उसने अपनी पत्नी पर ही अवैध कट्टा तान दिया। अब अरेस्ट होने के लिए वो खुद ही हथियार लेकर पुलिस चौकी सरेंडर करने पहुंचा।

ये भी पढ़ें:- पहले तो जापान में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, फिर करने लगी ऐसी हरकत, आप भी शर्मा जाएंगे

सेंट्रल जेल’ देखने का शौक!, घूमने का था मन इसलिए पत्नी पर तान दिया कट्टा

दरअसल ये पूरा मामला इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहेरीपुर इलाके का है। आरोपी की पहचान स्थानीय ट्रैक्टर चालक के तौर पर हुई है। इस शख्स की हरकत ने पुलिसकर्मियों को भी सोच में डाल दिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे कानूनी प्रक्रिया के लिए मेडिकल टेस्ट करने ले जा रही थी। तब उसने मीडिया के सामने बड़े ही बेबाक तरीके से अपनी ये पूरी कहानी बताई।

‘उरई जेल 3 बार गया, बहुत घटिया है, मजा नहीं आया,’- आरोपी शख्स

आरोपी की माने तो उसे बस ये देखाना था कि सेंट्रल जेल अंदर से कैसा दिखता है। वहां का अनुभव कैसा होता है। इसी को लेकर उसने घर पर रखा अवैध तमंचा उठाया और सीधा अपनी पत्नी पर तान दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि, “उरई जेल 3 बार गया, बहुत घटिया है, मजा नहीं आया, मुझे अब सेंट्रल जेल देखनी है बस”

ये भी पढ़ें:- ‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो…’, एनकाउंटर में गोली लगने के बाद बदमाश की फरमाइश

6 महीने के अंदर जेल से छुड़ा लेगी बीवी!

बड़े आत्मविश्वास के साथ शख्स ने कहा, “मुझे जेल जाने का शौक था, इसलिए मैंने यह कदम उठाया। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी बीवी मुझे अगले 6 महीने के भीतर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके जेल से छुड़ा लेगी।”

अवैध तमंचे के साथ खुद पहुँचा पुलिस के पास

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने साथ 315 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को सारी बात बताई कि उसने अपनी बीवी पर तंमचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही उसके पास पड़ा हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें